राजनीति

क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार के अगले CM?:JDU के मास्टर प्लान को क्या लागू करने देगी BJP, मुख्यमंत्री बनने के लिए करने होंगे 3 काम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार के अगले CM?:JDU के मास्टर प्लान को क्या लागू करने देगी BJP, मुख्यमंत्री बनने के लिए करने होंगे 3 काम

निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। JDU के मंच से उठी यह मांग, क्या सच होने वाली है। JDU अंदरखाने क्या तैयारी कर रही है। क्या BJP ऐसा होने देगी?

आज इन्हीं सवालों को समझेंगे बूझे की नाही में…। सवाल-1ः निशांत कुमार को CM बनाने की चर्चा कैसे शुरू हुई?

जवाबः ताजा चर्चा 18 सितंबर को तब फिर शुरू हुई जब विधायकों और विधान पार्षदों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में JDU विधायक मंजीत सिंह ने निशांत को CM बनाने की मांग कर दी। दरअसल, यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम था, जिसमें पूर्व CM नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक साथ एक मंच पर थे।

दोनों की उपस्थिति में विधायकों ने निशांत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। राजनीतिक गलियारे में इस कार्यक्रम को निशांत कुमार की पार्टी में ताजपोशी के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान निशांत कुमार ने कहा, ‘पार्टी नीतीश कुमार ने खड़ी की है। उनकी विचारधारा को ही हमलोगों को आगे बढ़ाना है।’ हालांकि, निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की यह डिमांड अप्रैल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से ही रह-रहकर हो रही है।

बीते 30 दिनों में पार्टी के बड़े नेताओं ने इस डिमांड को हवा दी है। पढ़िए, किसने क्या कहा… सवाल-2ः ये सिर्फ चर्चा है या JDU इसे लेकर गंभीर भी है?

जवाबः JDU की हाल की रणनीतियों और फैसलों को देखें तो इसे सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रखा जा सकता है। पार्टी की हाल की 3 गतिविधियां साफ संकेत दे रही है कि वो निशांत कुमार को CM बनाने को लेकर गंभीर है। 1.

बिहार के मुद्दों पर पार्टी का आक्रामक रुख जनता दल यूनाइटेड (JDU) बिहार और बिहारियों के मुद्दे पर आक्रामक है। इसी रणनीति के तहत पार्टी बांग्लादेश के साथ हुई गंगा जल संधि को बिहार के अहित में बता रही है। वह इसे घर-घर तक आम बिहारियों के हितों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस संधि के विरोध में संजय झा ने 5 सितंबर से 12 जिलों में नीतीश संवाद कार्यक्रम किया।

उन्होंने लोगों को बताया कि गंगा जल संधि बिहार के हित में नहीं है। हमारी पार्टी किसी भी हालत में बिहार के हितों से समझौता नहीं करेगी। 8 सितंबर को संजय झा ने यहां तक कहा- ‘सत्ता रहे या ना रहे, बिहार के हित की बात हम नहीं छोड़ेंगे। नीतीश कुमार ने हमेशा बिहारियों की हित की लड़ाई लड़ी है।’ 2.

पार्टी की सेक्युलर इमेज बचाने के लि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

निशांत कुमार को बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा 18 सितंबर को JDU के विधायकों के ओरिएंटेशन में मंजीत सिंह ने शुरू की। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बिहार की सत्ता संरचना और JDU-BJP गठबंधन की नीतिगत दिशा पर प्रकाश डालता है। यदि निशांत को पद पर रखा गया तो JDU का ‘मास्टर प्लान’ लागू होने की संभावना बढ़ेगी, जिससे विकास योजनाओं में बदलाव और राजनीतिक गतिशीलता प्रभावित होगी। आम जनता पर इसका असर नई नीतियों, रोजगार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर पड़ेगा, जिससे राजनैतिक अपेक्षाएँ

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।