क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इस बैठक से ज्यादा चर्चा अब एक ऐसे शख्स की गैर-मौजूदगी की हो रही है, जिसकी मौजूदगी बेहद अहम मानी जा रही थी. भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस रिव्यू मीटिंग में शामिल नहीं हुए.
सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि अगरकर मीटिंग में क्यों नहीं पहुंचे, बल्कि यह भी है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बैठक का हिस्सा क्यों नहीं बन सके? अगरकर की गैर-मौजूदगी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से वजह जरूर बताई गई है, लेकिन इस स्पष्टीकरण के बाद सवाल खत्म होने के बजाय और बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. अगरकर क्यों नहीं आए?
देवजीत सैकिया ने बताई वजह अजीत अगरकर के रिव्यू मीटिंग में शामिल नहीं होने को लेकर जब बीसीसीआई से सवाल किया गया तो बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से इसकी वजह बताई गई. उनके मुताबिक अगरकर उस समय ऐसी लोकेशन पर मौजूद नहीं थे, जहां से वह बैठक में शामिल हो पाते.
अगरकर व्यक्तिगत तौर पर बैठक के लिए उपलब्ध नहीं थे और जिस जगह पर वह मौजूद थे, वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या होने के कारण वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी मीटिंग से नहीं जुड़ सके. इसके अलावा यह भी कहा गया कि बैठक शॉर्ट नोटिस पर बुलाई गई थी, जिसकी वजह से अगरकर के लिए इसमें शामिल होना संभव नहीं हो पाया.
बीसीसीआई की तरफ से स्पष्टीकरण तो आ गया, लेकिन यही स्पष्टीकरण कई नए सवाल भी खड़े करता है. मुंबई में रहने वाले अगरकर मीटिंग तक क्यों नहीं पहुंच पाए? अजीत अगरकर मुंबई के रहने वाले हैं और बैठक भी मुंबई में हुई.
ऐसे में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर आखिर इतनी महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग के लिए उपलब्ध क्यों नहीं हो सके? यह बैठक भारतीय क्रिकेट के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बेहद अहम थी.
इसमें टीम के प्रदर्शन से लेकर आगे की रणनीति तक कई मुद्दों पर बातचीत होनी थी. ऐसे में चीफ सेलेक्टर का बैठक में मौजूद न होना अपने आप में बड़ी बात है. इसके
📡 स्रोत: ABP Live Khel