ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ़्ट चैंपियनशिप में एम्स भोपाल की रीता यादव को दूसरा स्थान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एम्स भोपाल की खिलाड़ी और नर्सिंग अधिकारी रीता यादव ने 'ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ़्ट चैंपियनशिप' में अंडर-70 किलो श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 140 किलोग्राम की सफल डेडलिफ़्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता। 'ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ़्ट चैंपियनशिप' का आयोजन हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया था। इससे पहले रीता यादव ने इसी साल माह फरवरी में ज़िला-स्तरीय पावरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था। रीता यादव की इस उपलब्धि पर संस्थान ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।