देश

लादरचा मेले के समापन पर संस्कृति और संगीत का शानदार संगम

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 27, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): राज्य स्तरीय तीन दिवसीय लादरचा मेले का काज़ा में भव्य समापन हुआ। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने मेले का विधिवत समापन करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति और स्थानीय लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित रैफल ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुंसलिंग स्कूल रंगरिक, जीएसएसएस काज़ा, रंगरिक महिला मंडल, रवि नेहमा, लद्दाख कल्चरल एसोसिएशन, सोना डांस अपर गुलिंग, टशी रॉक, फुरबू नेगी और नेहा ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद तंजिन शायन ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधा।

वहीं स्टार नाइट में फूंचोक छोसकर और रोल्यांग्स बैंड ने अपने गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लादरचा मेले के समापन को यादगार बना दिया।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।