देश

लद्दाख में IAF का साहसिक रेस्क्यू, अमेरिकी नागरिक को सुरक्षित किया एयरलिफ्ट

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लद्दाख में IAF का साहसिक रेस्क्यू, अमेरिकी नागरिक को सुरक्षित किया एयरलिफ्ट

अगस्त 20, नई दिल्ली: लद्दाख की दुर्गम और बर्फीली पहाड़ियों में भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया है। करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर पेयांग घाटी के सुमज़ोन ग्लेशियर में एक अमेरिकी नागरिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अत्यधिक ऊंचाई और कम ऑक्सीजन के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

सूचना मिलते ही भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू मिशन शुरू किया। बेहद कम तापमान, कठिन भूभाग और सीमित लैंडिंग क्षेत्र जैसी चुनौतियों के बीच पायलटों ने ग्लेशियर पर सुरक्षित लैंडिंग की और मरीज को तत्काल एयरलिफ्ट कर लेह पहुंचाया। मरीज का इलाज जारी है।

इस ऑपरेशन के जरिए वायुसेना ने एक बार फिर साबित किया कि दुर्गम से दुर्गम परिस्थितियों में भी मानव जीवन की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।