देश

लद्दाख: पीएम मोदी आज 3,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लद्दाख: पीएम मोदी आज 3,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: लद्दाख में आज विकास से जुड़ी पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 3,350 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में कनेक्टिविटी, ऊर्जा आपूर्ति, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जल सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इनमें लेह हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से बने नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दारचा सड़क राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सड़क से लद्दाख की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही सशस्त्र बलों की आवाजाही को भी मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री 9 मेगावाट की हनु लघु जलविद्युत परियोजना और दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लेह के सिंधु घाट में भारत के पहले शैलचित्र संरक्षण पार्क और 40 गांवों में विकसित 40 जल निकायों वाली हिम सरोवर परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।