राज्य

लगातार बारिश के बीच मंडी निदेशक का औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लगातार बारिश के बीच मंडी निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ में जारी भारी बारिश के बीच मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कई स्थानों पर जलभराव पाया गया, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जल निकासी के कड़े इंतजाम करवाए। नालियों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया।

सफाई कार्य में ढिलाई पाए जाने पर मंडी निदेशक ने मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बारिश के दौरान मंडी परिसर में जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।