मनोरंजन

लघु फिल्म 'राष्ट्रगीत' का हुआ भव्य प्रीमियर:सिरोही शहर में गूंजा वंदे मातरम, स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों ने किया निर्माण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लघु फिल्म 'राष्ट्रगीत' का हुआ भव्य प्रीमियर:सिरोही शहर में गूंजा वंदे मातरम, स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों ने किया निर्माण

सिरोही में भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थानीय कलाकारों की ओर से निर्मित लघु फिल्म ‘राष्ट्रगीत: 150 साल सेलिब्रेशन ऑफ वंदे मातरम’ का प्रीमियर किया गया। शहर के साईं लक्ष्मी सिनेमाघर में आयोजित प्रीमियर शो में फिल्म निर्माण से जुड़े क्रू मेंबर्स, स्थानीय कलाकार और शहर के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। फिल्म शुरू होते ही सिनेमाघर देशभक्ति के माहौल में रंग गया। स्थानीय कलाकारों की पूरी टीम फिल्म का निर्माण 'राजस्थान फिल्म सिरोही' के बैनर तले किया गया है। दिलीप पटेल सिरोही इसके निर्माता हैं, जबकि निर्देशन निशांत सुमन ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा हर्ष गोहिल (माकरोड़ा) और निशांत सुमन ने लिखी है। सिनेमैटोग्राफी और संपादन ने खींचा ध्यान फिल्म में सिनेमैटोग्राफी (DOP) की जिम्मेदारी प्रिंस राज ने संभाली। वहीं संपादन का काम प्रिंस राज और राहुल रावल ने मिलकर किया। प्रीमियर के दौरान दर्शकों और अतिथियों ने फिल्म के निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी और संपादन की सराहना की। दर्शकों ने सराहा प्रयास दर्शकों ने स्थानीय फिल्म निर्माताओं के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया। दर्शकों का कहना था कि फिल्म राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें काम करने वाले सभी कलाकार सिरोही जिले के ही हैं। स्थानीय सिनेमा की संभावनाओं को मिला मंच ‘राष्ट्रगीत: 150 साल सेलिब्रेशन ऑफ वंदे मातरम’ की सफलता ने यह दिखाया है कि सिरोही के कलाकारों और तकनीशियनों में बेहतर सिनेमा रचने की अपार संभावनाएं हैं। इस सफल और सराहनीय प्रयास के लिए शहरवासियों की ओर से पूरी प्रोडक्शन टीम को बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।