राज्य

लाहौल के आसमान में रोमांच की नई उड़ान, शाशूर से बीलिंग तक सफल पैराग्लाइडिंग ट्रायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाहौल के आसमान में रोमांच की नई उड़ान, शाशूर से बीलिंग तक सफल पैराग्लाइडिंग ट्रायल

सितंबर 30, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान मिलने की उम्मीद जगी है। केलांग से करीब छह किलोमीटर दूर शाशूर मोनेस्ट्री के समीप लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर विकसित पैराग्लाइडिंग साइट का सफल ट्रायल किया गया। यहां से उड़ान भरकर बीलिंग गांव की लैंडिंग साइट तक सफल पैराग्लाइडिंग की गई।

स्थानीय युवाओं ने क्षेत्र में कई संभावित साइट का निरीक्षण करने के बाद शाशूर को पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त पाया। सफल ट्रायल से स्थानीय युवाओं में उत्साह है और आने वाले समय में रोजगार तथा पर्यटन के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साइट के निरीक्षण के दौरान एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी और फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर गिमनर सिंह सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सफल उड़ान के साथ लाहौल में साहसिक पर्यटन की नई संभावनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।