राज्य

लाहौल-स्पीति के केलांग में दुर्गा माता रोड़ से लेकर अस्पताल चौक, लोअर केलांग तक सड़क मार्ग बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाहौल-स्पीति के केलांग में दुर्गा माता रोड़ से लेकर अस्पताल चौक, लोअर केलांग तक सड़क मार्ग बंद

पेवर कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग से चलेगा आवागमन

अक्तूबर 01, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति के केलांग में दुर्गा माता रोड़ से लेकर अस्पताल चौक, लोअर केलांग तक सड़क मार्ग पर 2 से 20 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उपमंडल दंडाधिकारी कुनिका ऐकर्स ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

निर्माण कार्य पूरा होने तक मार्ग बंद रखा जाएगा। इस दौरान यातायात बिलिंग से जिला अस्पताल, टाउन रोड़ होते हुए शाक्स नाला के वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करवाने में सहयोग देने की अपील की है।

आपातकालीन वाहनों को परिस्थितियों और सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुसार वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की सुविधा दी जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।