राज्य

लाहौल-स्पीति में मौसम ने बदली करवट, निचले इलाकों में बारिश तो ऊंचाई पर बर्फबारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाहौल-स्पीति में मौसम ने बदली करवट, निचले इलाकों में बारिश तो ऊंचाई पर बर्फबारी

लाहौल-स्पीति घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। निचले इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पी टी सी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।