राज्य

लाहौल-स्पीति में पर्यटन सुविधाओं से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक सुधार पर जोर, जिला परिषद की बैठक में उठे जनहित के मुद्दे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाहौल-स्पीति में पर्यटन सुविधाओं से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक सुधार पर जोर, जिला परिषद की बैठक में उठे जनहित के मुद्दे

अक्तूबर 22, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): केलांग में जिला परिषद अध्यक्ष ठिनले दिचेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पर्यटन स्थलों पर पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, सुरक्षा रेलिंग और सूचना बोर्ड जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान त्रिलोकीनाथ बस स्टैंड के समीप शौचालय निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में सिस्सू और शाशिन नाला क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने, गौशाल में पंचायत घर और आंगनवाड़ी सुविधा तथा कोलोंग में प्राथमिक पाठशाला दोबारा खोलने पर चर्चा हुई। एचआरटीसी बस सेवाओं की समय-सारणी सुधारने और बस सुविधा से वंचित क्षेत्रों तक परिवहन पहुंचाने की मांग भी उठी।

इसके अलावा काजा में चिकित्सकों, दवाइयों, एम्बुलेंस और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा किसानों-बागवानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।