लाहौल-स्पीति प्रशासन और वाईडीए की अनुकरणीय मानवीय पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति की पवित्र ड्रिलबु-री परिक्रमा के दौरान खराब मौसम और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की वजह से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना के बाद दार्जिलिंग की 74 वर्षीय महिला श्रद्धालु दवा डोमा भूटिया के निधन के बाद, जिला प्रशासन और वाईडीए ने एक अनुकरणीय मानवीय पहल की है। जिला प्रशासन और वाईडीए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ चंडीगढ़ पहुंचाया। यहाँ से उनके परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग स्थित उनके निवास स्थान पर लेकर जाएंगे।