राज्य

लाहौल-स्पीति में तीन राष्ट्रीय सर्वेक्षणों से जुटेंगे महत्वपूर्ण आंकड़े

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाहौल-स्पीति में तीन राष्ट्रीय सर्वेक्षणों से जुटेंगे महत्वपूर्ण आंकड़े

नवंबर 04, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति जिले में नवंबर माह के दौरान तीन प्रमुख राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से लपशक और खीनंग क्षेत्रों में यह सर्वेक्षण किया जाएगा। लपशक में असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण होगा, जबकि खीनंग में ऋण एवं निवेश और कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाएगा।

मंडी उप क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होगा।

कार्यालय ने चयनित परिवारों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों से सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है। इन आंकड़ों से भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।