देश

लाहौल-स्पीति के उद्यमियों को मिलेगा तरक्की का नया अवसर, केलांग में 40 प्रतिभागियों ने सीखी व्यवसाय बढ़ाने की राह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाहौल-स्पीति के उद्यमियों को मिलेगा तरक्की का नया अवसर, केलांग में 40 प्रतिभागियों ने सीखी व्यवसाय बढ़ाने की राह

अक्तूबर 28, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): केलांग में उद्योग विभाग की ओर से रैम्प परियोजना के तहत एक दिवसीय स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें 40 उद्यमियों और हित्तधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता के अवसरों से जोड़ना रहा।

जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक सोमेश शर्मा और भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील ने प्रतिभागियों को व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, 15 हजार रुपये तक की औजार खरीद सहायता और रियायती ब्याज पर बिना गारंटी ऋण जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में वित्तीय सहायता, डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा पर भी जागरूक किया गया। इस पहल से जिले में स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।