भोपाल

लाइफ लाइन स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षिकाओं को शील्ड देकर किया सम्मानित

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाइफ लाइन स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षिकाओं को शील्ड देकर किया सम्मानित

भोपाल। विजय श्री एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित लाइफ लाइन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिझवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्राचार्य किरण वाधवानी ने अतिथि का स्वागत तुलसी का पौधा और शाल भेंट कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

प्राचार्य किरण वाधवानी ने शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश रिझवानी ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में माधुरी पंजवानी, भावना चंदनानी, छाया मालवीय, शिरीन, नैना वाधवानी, मंजू वासवानी, भूमिका मेहरचंदानी, पूजा पर्याणी, हीना चौथानी, प्रियांशी नंदवानी, निशिका नेभवाणी, प्रियंका प्रजापति, हेमलता मतानी और दीपा पांडे सहित अन्य शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल के लाइफ लाइन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह के बारे में है, जहाँ शिक्षिकाओं को शील्ड से सम्मानित किया गया। यह विषय शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को मान्यता देने के महत्व को दर्शाता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करती है, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि होती है और शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम आम जनता को यह प्रेरित करते हैं कि वे शिक्षा के

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।