लखनऊ को 94 रन से हराकर मेरठ मावेरिक्स ने दूसरी बार जीता UPT20 खिताब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में UPT20 2026 के फाइनल में मेरठ मावेरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश जोशी ने महज 40 गेंदों में 105 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत मेरठ ने 203 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 16 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। विशाल चौधरी ने 4 विकेट चटकाए, जबकि ज़ीशान अंसारी ने 25 विकेट पूरे कर पर्पल कैप अपने नाम की। इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने दूसरी बार UPT20 का खिताब जीत लिया।