व्यापार

लखनऊ में आशियाना बना जल टापू:250 दुकानों वाली मार्केट 3 दिन से बंद , ऑनलाइन सेवाएं भी ठप , घरों में कैद होने पर लोग मजबूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में आशियाना बना जल टापू:250 दुकानों वाली मार्केट 3 दिन से बंद , ऑनलाइन सेवाएं भी ठप , घरों में कैद होने पर लोग मजबूर

लखनऊ में 65 घंटों से लगातार हो रही बारिश से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते मोहल्लों, पार्कों और सड़कों पर जबरदस्त जलभराव है। आम आदमी घरों में कैद हो गया है व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आशियाना इलाका पूरी तरह जल मग्न है। सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि नाव चलने जैसे हालात हो गए हैं।

सड़के बनी टापू आशियाना के अधिकतर इलाकों में हालात ऐसे हो गए हैं कि हजारों लोग पिछले 36 घंटे से घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। चारों तरफ जलभराव होने से सेक्टर ई, एल, जी, एच समेत कई इलाकों की सड़कें टापू में तब्दील हो गई हैं। लोगों के घरों के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है, जिससे बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

सेक्टर एल में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया। खजाना रोड से लेकर पावर हाउस के आगे तक जलभराव की स्थिति बनी रही। सेक्टर जी स्थित बहुउद्देशीय गतिविधि केंद्र, सेक्टर वी, सेक्टर आई और सेक्टर एच भी पानी से घिरे रहे। कई स्थानों पर ऐसा नजारा था मानो सड़कें नहीं, बल्कि छोटे-छोटे द्वीप हों।

कुछ इलाकों में पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 250 दुकानों वाली मार्केट बंद स्थानीय निवासी शरीफ ने बताया कि कालोनी में जल भराव कि समस्या बहुत पुरानी है। चंद घंटे कि ही बारिश के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। अभी तो 3 दिनों से बरस रहा था समस्या का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

इलाके कि सबसे बड़ी खजाना मार्केट जलभराव से बंद पड़ी है । यहां 250 से अधिक दुकानेंहै व्यापारियों का लाखों का नुकसान हो रहा है। ड्रेनेज सिस्टम इतना ज्यादा खराब है कि आसपास के स्कूल- कॉलेज सब बंद करना पड़ जाता है। 3 दिन से नही खोली दुकान स्थानीय दुकानदार संगम ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पानी भरा हुआ है।

जल भराव की वजह से व्यापार भी ठप है चार्ट की दुकान चलाते हैं 3 दिन से दुकान नहीं खुली है ₹40000 से अधिक का नुकसान हुआ है। हमेशा यही होता है जैसे ही बारिश होती है,जल भराव हो जाता है दुकान बंद करना पड़ता है। मानसून में व्यापार का बहुत नुकसान होता है। नगर निगम और पार्षद से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ऑनलाइन सेवाएं भी ठप जलभराव का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी साफ नजर आ रहा है । दूध की सप्लाई प्रभावित हो रही है,ऑनलाइन भोजन डिलीवरी करने वाले कर्मी भी कई इलाकों तक नहीं पहुंच रहे हैं। कैब और बाइक राइडर बुकिंग कैंसिल कर दे रहे हैं । घरेलू कामकाज करने वाली सहायिकाएं और अन्य कर्मचारी भी जलभराव के कारण नहीं आ रहे हैं।

पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों ने घरों से निकलना ही बंद कर दिया। दर्जनों वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।