राजनीति

लखनऊ बारिश में ढाई लाख उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट:8 घंटे से 12 घंटे तक गुल रही बत्ती , एसडीओ पर पूर्व मंत्री का फोन न उठाने का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ बारिश में ढाई लाख उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट:8 घंटे से 12 घंटे तक गुल रही बत्ती , एसडीओ पर पूर्व मंत्री का फोन न उठाने का आरोप

लखनऊ लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। बारिश और तकनीकी खराबी के चलते गोमतीनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम, गोहनाकला और आलमबाग-चंदरनगर समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। अलग-अलग इलाकों में करीब ढाई लाख लोग प्रभावित हुए।

सबसे ज्यादा परेशानी इंदिरानगर के लोगों को हुई, जहां सुबह 7:00 बजे गुल हुई बिजली शाम 7:00 बजे बहाल हो सकी। इंदिरानगर में बिजली संकट के दौरान पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री के आवास की भी बिजली गुल रही।

आरोप है बताया कि उन्होंने नीलगिरी पावर हाउस के एसडीओ को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। 12 घंटे तक नहीं मिला गोहनाकला फीडर का फॉल्ट गोहनाकला फीडर में सुबह करीब 11 बजे ब्रेकडाउन हो गया। बिजली विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशने का प्रयास किया, लेकिन देर रात 12 बजे तक खराबी का पता नहीं चल सका।

इससे संबंधित इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पोल में आग से दो घंटे गुल रही बिजली गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र से जुड़े इलाके में मलिक टिंबर के पास बिजली के पोल में आग लग गई। इसके चलते विनयखंड-2, विनयखंड-3 और विवेकखंड-2 में करीब 2 घंटे तक बिजली बाधित रही।

सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने शटडाउन लेकर मरम्मत का काम किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। चंदरनगर में 50 घरों की 8 घंटे बिजली गुल आलमबाग-चंदरनगर क्षेत्र में करीब 100 घरों की बिजली 8 घंटे तक बाधित रही। सुबह 10 बजे आपूर्ति बंद हुई और शाम करीब 5:00 बजे बहाल हो सकी।

उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी दिनेश ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। जेई आशीष कुमार ने बताया कि फीडर की सीटी खराब होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत के बाद बिजली चालू कर दी गई।

पेड़ की कटाई के चलते 11 केवी लाइन प्रभावित लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस उपकेंद्र से जुड़े अस्ति फीडर की 11 kv लाइन पर सीडीआरआई के पास पेड़ की कटाई का काम होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि दोपहर करीब 2:00 बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

बारिश के दौरान कई इलाकों में एक साथ तकनीकी खराबी और फॉल्ट आने से बिजली विभाग की टीमों को पेट्रोलिंग और मरम्मत में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।