राज्य

लखनऊ में भाषा विश्वविद्यालय की बेटियों ने कबड्डी में लहराया परचम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में भाषा विश्वविद्यालय की बेटियों ने कबड्डी में लहराया परचम

लखनऊ में माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ की महिला कबड्डी टीम ने खुन-खुन जी डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आयोजित सीनियर स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।विश्वविद्यालय की बेटियों ने प्रतियोगिता में खेल कौशल, साहस, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया तथा सीनियर स्टेट लेवल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

टीम का नेतृत्व कृतिका गुप्ता ने किया, जबकि शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपिका दयालू ने कोच के रूप में खिलाड़ियों का कुशल मार्गदर्शन किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।