लखनऊ में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए हजारों लोगों ने लगाई दौड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर रविवार को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘पिंक वेव 2026’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन SGPGI लखनऊ की ओर से किया गया।इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, छात्राओं, डॉक्टरों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। सुबह करीब 6:30 बजे लोगों का जुटना शुरू हुआ और इसके बाद वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता, समय पर जांच और इलाज का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच कराने के लिए प्रेरित करना था।