देश

लखनऊ में छाए घने बादल, दिन में बारिश का अलर्ट:सोमवार को 11.7 MM बरसा पानी, गोमतीनगर-चिनहट समेत कई इलाकों में सड़कें डूबीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में छाए घने बादल, दिन में बारिश का अलर्ट:सोमवार को 11.7 MM बरसा पानी, गोमतीनगर-चिनहट समेत कई इलाकों में सड़कें डूबीं

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में कई बार बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।दिन का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहेगा। सोमवार को लखनऊ में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सामान्य बारिश 4 मिमी है।

यानी सामान्य से 193% ज्यादा बारिश हुई। लखनऊ में सोमवार शाम को करीब डेढ़ घंटे झमाझम बारिश हुई। गोमतीनगर, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी, हजरतगंज समेत कई इलाकों में शाम करीब 5 बजे घने काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके करीब 30 मिनट बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

कमता तिराहा, शहीद पथ, पॉलिटेक्निक और बुद्धेश्वर चौराहे पर जाम लग गया। इकाना स्टेडियम में पानी भर गया। कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए... मानसून में 6 फीसदी कम बरसात मानसून में अभी तक 450.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 478.1 मिलीमीटर है।

इस दौरान सामान्य से 6 फीसदी कम बरसात हुई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज किए गए हैं।

दो दिन एक्टिव रहेगा मानसून मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।

प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाएं चलने से बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।