देश

लखनऊ में देर रात से बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट:मानसून सीजन में 479.5 MM बरसा पानी, अब तक सामान्य से 3% कम बरसात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में देर रात से बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट:मानसून सीजन में 479.5 MM बरसा पानी, अब तक सामान्य से 3% कम बरसात

लखनऊ में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। देर रात से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार देर शाम तक लखनऊ में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 5.2 मिलीमीटर है।

यह सामान्य से 185 फीसदी अधिक है। मानसून में अभी तक 479.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 496.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 3 फीसदी कम है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज किया गया है।

मौसम की 3 तस्वीरें देखिए... अब बरसात में आएगी कमी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून के बारिश में कमी आएगी। लखनऊ में 31 अगस्त तक बारिश कम होगी। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बरसात शुरू होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी से बहुत भारी बारिश का दौर अब थमने वाला है। अगस्त के आखिरी दिनों में प्रदेशभर में मानसूनी बारिश में बड़ी कमी आएगी। दरअसल, दक्षिणी यूपी और आसपास के इलाकों में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से अब तक जमकर बादल बरसे।

लेकिन अब यह सिस्टम आगे बढ़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।