देश

लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा

वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट संपर्क किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से परमिशन मिलते ही लैंडिंग कराई।

विमान के उतरते ही रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभाला। फायर बिग्रेड और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। विमान की जांच की गई। विमान (IX 1253) ने वाराणसी एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह 8 बजे उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद ही कार्गो में स्मोक डिटेक्शन का अलार्म बजने लगा। इसके बाद पायलट ने सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई।

सुबह 9:02 बजे विमान से 155 यात्रियों और क्रू को उतारा गया। जांच के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया। शुरुआती जांच के बाद बताया गया कि विमान में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला। ऐसे में अलार्म कैसे बजा, इसकी भी जांच की जा रही है।

डेढ़ साल में यूपी में विमान से जुड़ी प्रमुख घटनाएं ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई।

इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले। पूरी खबर पढ़िए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में है, जिसमें कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा था। यह विषय विमान सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि एयरलाइन और ATC ने समय पर प्रतिक्रिया देकर यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की। ऐसी घटनाएँ यात्रियों को भरोसा देती हैं कि आपात स्थिति में उचित प्रक्रियाएँ मौजूद हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे विमानन सुरक्षा के प्रति जागरूक हों और आपातकाल में शांत रहकर निर

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।