राज्य

लखनऊ: फीनिक्स पलासियो में राम-सीता विवाह की भव्य प्रस्तुति, 500 ड्रोन शो आकर्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ: फीनिक्स पलासियो में राम-सीता विवाह की भव्य प्रस्तुति, 500 ड्रोन शो आकर्षण

दिवाली से पहले लखनऊ के फीनिक्स पलासियो मॉल में भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग को भव्य अंदाज में प्रस्तुत किया गया। मॉल में 28 फीट ऊंचे शिव धनुष को 50 हजार से अधिक हाथ से काटे गए कांच के टुकड़ों से सजाया गया। वहीं, 500 ड्रोन के शो में आसमान पर भारतीय संस्कृति से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाई गईं। आयोजन में अभिनेत्री साक्षी मलिक भी शामिल हुईं। शास्त्रीय संगीत, नृत्य और आतिशबाजी ने समारोह को खास बना दिया। मॉल की ‘इंडिया सेलिब्रेट्स’ उत्सव शृंखला के तहत ‘जहां मिलीं दो नियतियां’ थीम पर सजावट की गई, जिसमें भगवान राम के शिव धनुष उठाने से लेकर माता सीता से विवाह तक की कथा को दर्शाया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।