लखनऊ में गणेश दरबार में हुआ पाशांकुश पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव मे बुधवार को पण्डाल मे सुबह ‘मनौतियों के राजा’ के दरबार में भगवान श्री गणेश का प्रिय अस्त्र-शस्त्र पाशांकुश की पूजा सम्पन्न हुई। अयोध्या वाराणसी के आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई।
आचार्य ने पूरे विधि विधान से पाशांकुश पूजन संपन्न कराया। पाशांकुश पूजन में कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम तथा महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल, कविता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने पाशांकुश पूजन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान गणेश का अस्त्र-शस्त्र हथियार है। ऐसी मान्यता है कि जो इस हथियार को धारण करता है। भगवान गणेश सदैव उसकी रक्षा करते हैं।शाम को कोलकाता के सुप्रसिद्ध निर्देशक संजय शर्मा और उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी भक्तों को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद संजय शर्मा और उनकी टीम ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष भजन जैमिंग सत्र का आयोजन किया। इसमें उन्होंने "भज मन नारायण", "श्री कृष्ण गोविंद", " कार्यक्रम का समापन नृत्य नाटिका "नरसी का भात" के मंचन द्वारा किया गया।
इस भावपूर्ण प्रस्तुति में दिखाया गया कि कैसे एक सच्चे भक्त की करुण पुकार सुनकर भगवान श्री कृष्ण माता रुक्मणी के साथ स्वयं भात भरने आते हैं। इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव में कल 24 सितम्बर दिन गुरुवार को महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे तथा महामोदक रात्रि 8ः00 बजे होगा।
उन्होंने बताया कि 108 किलो का महामोदक बनेगा जो भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद 25 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा में भक्तों को वितरण किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
लखनऊ के गणेश दरबार में पाशांकुश पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्री गणेश के प्रिय अस्त्र-शस्त्र की पूजा की गई। यह कार्यक्रम श्री गणेश प्राकट्य समिति के तहत झूलेलाल वाटिका के पास, हनुमान सेतु के समीप, मनौतियों के राजा के दरबार में सम्पन्न हुआ। इस पूजन को अयोध्या और वाराणसी के आचार्यों ने मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा के साथ संपन्न किया। यह घटना धार्मिक परंपरा को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बीच सांस्कृतिक एकता और श्रद्धा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। आम जनता के लिए यह अवसर आ