लखनऊ के खुन खुन जी कॉलेज में युवा महोत्सव:दो दिन चले ‘उड़ान 2026’ में 400 छात्राओं ने खेल, कला और संस्कृति में दिखाई प्रतिभा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →लखनऊ के चौक स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में दो दिन तक खेल, कला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं चलीं। इनमें करीब 400 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ‘युवा शक्ति’ थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘उड़ान 2026’ बुधवार को समापन हो गया ।
छात्राओं ने खेल मैदान से लेकर मंच तक आत्मविश्वास, नेतृत्व और अपनी प्रतिभा का संदेश दिया। इस महोत्सव में लखनऊ के 10 महाविद्यालयों और प्रदेश के पांच जिलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान मुख्य अतिथि थीं।
राज्य सूचना आयुक्त और खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. दिलीप अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि थे। कॉलेज प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल ने इसकी अध्यक्षता की। छात्राओं कों सही दिशा देने की जरूरत है डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि युतियों में ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता की कमी नहीं होती। उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है।
उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। दूसरे दिन बोरा दौड़, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी, पंजा लड़ाना,शतरंज, कैरम और समूह लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं हुईं। समूह लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक खास आकर्षण रहे।प्रयागराज के गद्दोपुर क्षेत्र की टीमों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया पंजा लड़ाना में खुन खुन जी की छात्रा पलक पहले स्थान पर रहीं, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय की अनन्या यादव दूसरे स्थान पर रहीं।कैरम में विज्ञान फाउंडेशन की वैशाली पहले और अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की अंतरा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं।शतरंज में खुन खुन जी की मरियम फातिमा पहले स्थान पर रहीं।
रस्साकशी में नवयुग कन्या महाविद्यालय और कबड्डी में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। समूह लोक नृत्य में खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज पहले, जानकीपुरम दूसरे और गद्दोपुर, प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा। रंगोली में दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय पहले स्थान पर रहा।
मेहंदी, डिजिटल पोस्टर और फेस पेंटिंग में भी खुन खुन जी की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया और अतिथियों ने पदक, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
📡 स्रोत: NewsData.io