राज्य

लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान तेज

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) श्री महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मण्डल के प्रमुख स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर इंटेंसिव क्लीनिंग ड्राइव चलाकर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग कराई जा रही है। सफाई कर्मचारियों हेतु सफाई मशीनों, उपकरणों एवं पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) की पर्याप्त उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है। सभी स्टेशनों पर गहन सफाई के साथ सूखे व गीले कचरे हेतु अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था, डस्टबिन के उपयोग के प्रति जागरूकता एवं प्लेटफॉर्म को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

स्टेशनों की नालियों एवं शौचालयों की विशेष सफाई कराई जा रही है। ‘स्वच्छ रेलगाड़ी’ के अंतर्गत अधिकारियों/पर्यवेक्षकों की टीमों द्वारा चुनिंदा ट्रेनों का गहन निरीक्षण कर शौचालयों, कोचों की आंतरिक एवं बाह्य सफाई, लिनन की गुणवत्ता एवं OBHS ट्रेनों में पैंट्री कार की स्वच्छता की जांच की जा रही है।

इसके साथ ही रेलवे कार्यालयों में ‘क्लीन-डेस्क’, न्यूनतम प्रिंटिंग एवं डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है |

💡 पृष्ठभूमि (Background)

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान भारतीय रेल के सभी मंडलों में चल रही एक सफाई पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा अनुभव देना है। इस खबर का महत्व इस तथ्य में है कि लखनऊ मंडल में यह अभियान सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है, जहाँ मण्डल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर क्लीनिंग ड्राइव चल रही हैं। इस पहल से यात्रियों को साफ-सुथरे प्लेटफ़ॉर्म, ट्रेन और स्टेशन सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे स्वास्थ्य जोखिम घटेगा और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।