देश

लखनऊ में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला:छात्राओं को बताए स्वच्छता के उपाय, 200 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला:छात्राओं को बताए स्वच्छता के उपाय, 200 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

लखनऊ में 22 अगस्त को पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शनिवार को ‘बालिकाओं की व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, वीएसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप लखनऊ के निर्देशन तथा कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक, कमांडिंग ऑफिसर, 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी और प्राचार्य प्रो. शिवानी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 200 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

स्वच्छता और पोषण की दी जानकारी विशेषज्ञ वेरोनिका कौल, रिया चौधरी और गौरव सोनी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षित आदतों तथा मासिक धर्म उत्पादों के उचित उपयोग और निस्तारण की जानकारी दी। साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को दूर किया गया।

प्रेजेंटेशन से समझाए सुरक्षित तरीके पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, ऑडियो-विजुअल माध्यम और व्यावहारिक प्रदर्शन से छात्राओं को वैज्ञानिक जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तर सत्र में कैडेट्स ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

विशेषज्ञों को किया सम्मानित कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक और प्रो. शिवानी श्रीवास्तव ने विशेषज्ञों को सम्मानित किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल दीप्ति, सीनियर जीसीआई विनिता श्रीवास्तव और महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. नेहा जैन ने किया।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, गरिमा और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।