राज्य

लखनऊ में मिशन रोजगार कार्यक्रम, सीएम योगी ने 3,572 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में मिशन रोजगार कार्यक्रम, सीएम योगी ने 3,572 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में मिशन रोजगार' के अंतर्गतआयोजित कार्यक्रम में तीन हजार 572 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसमें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3 हजार 446 प्राविधिक सहायक और मंडी परिषद में 126 मंडी सचिवों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।

इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में उनकी सरकार ने प्रदेश के नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात को ध्यान में रखना होगा कि जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना भेदभाव के करते हैं, तो उसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।