राजनीति

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त का BLOs से संवाद, बोले- लोकतंत्र की नींव हैं बूथ स्तरीय अधिकारी

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त का BLOs से संवाद, बोले- लोकतंत्र की नींव हैं बूथ स्तरीय अधिकारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बूथ स्तरीय अधिकारी भारत के लोकतंत्र की नींव हैं। लखनऊ दौरे के दूसरे और अंतिम दिन, मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज लगभग 500 बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाना था। श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तरीय अधिकारी अपनी निष्ठा और पारदर्शिता के लिए मतदाताओं के बीच जाने जाते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बूथ स्तरीय अधिकारियों से आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान बढ़ाने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव संविधान, कानून और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जाते हैं।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।