राज्य

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, अंधेरा छाया:सुबह 10 बजे तक होगी बरसात, येलो अलर्ट; जानकीपुरम के घरों में 4 फीट पानी भरा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, अंधेरा छाया:सुबह 10 बजे तक होगी बरसात, येलो अलर्ट; जानकीपुरम के घरों में 4 फीट पानी भरा

लखनऊ के जानकीपुरम में मूसलाधार बारिश से लोगों के घर डूब गए हैं। अंदर 4 फीट तक पानी भर गया है। घरों के मेन गेट डूबे हुए हैं। लोग ग्राउंड छोड़कर फर्स्ट फ्लोर पर चढ़ गए हैं। मोहल्लों में आवाजाही बंद है। शहर में रात से ही बारिश हो रही है। सुबह 6 बजे से मूसलाधार बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट भेजा है। आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर बरसात होती रहेगी। 15 अगस्त को 6.8 मिलीमीटर बरसात हुई। सामान्य बारिश का औसत 9.4 मिमी था। मानसून के दौरान अभी तक लखनऊ में इस सीजन में 300.2 मिमी बरसात हो चुकी है। सामान्य बारिश का कोटा 427.3 मिमी है। 2 तस्वीरें देखिए- मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।