लखनऊ में नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ के जोन-8 क्षेत्र में नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जी-20 रोड से कैंट मार्ग और इब्राहीमपुर प्रथम वार्ड में दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की गई। नगर निगम की टीम ने लोगों से कूड़ा निर्धारित वाहनों को देने और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।