लखनऊ पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह कल शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।सबसे पहले सदर बाजार स्थित 311, प्रभु दयाल रोड निवासी रविंद्र गुप्ता के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद उन्होंने न्यू गणेशगंज स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता लखविंदर पाल के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।इसके बाद पूर्व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता के महानगर क्षेत्र स्थित 201, शुभम अपार्टमेंट आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद, मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह आज लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सबसे पहले वे प्रातः 11:30 बजे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगे।इसके बाद दोपहर 1:00 बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे।शाम को 4:00 बजे चौक में लाजपत नगर चौराहा के पास फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करेंगे।
राजनाथ सिंह इसके अलावा लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे।