इतिहास

लखनऊ में पुरातत्व अभिरुचि पाठ्य कार्यक्रम:स्तूपों की संरचना, आकार, बनावट कि विशेषताओं पर हुई चर्चा , 150 प्रतिभागियों ने समझी बारीकियां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में पुरातत्व अभिरुचि पाठ्य कार्यक्रम:स्तूपों की संरचना, आकार, बनावट कि विशेषताओं पर हुई चर्चा , 150 प्रतिभागियों ने समझी बारीकियां

लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 'पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम' के चौथे दिन “Brick Stupa of India and its Conservation Issues with Special Reference to Stupa at Nalasopara, Maharashtra” विषय पर चर्चा हुई। लखनऊ सर्किल के अधीक्षण डॉ.

राजेंद्र यादव ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किये । स्तूपों के बारे में दी गई जानकारी डॉ. राजेंद्र ने भारत में ईंटों से निर्मित स्तूपों की संरचना, आकार, बनावट कि विशेषताओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई । उन्होंने भारतीय बौद्ध आर्किटेक्चर के प्रमुख स्वरूपों स्तूप, और स्तंभों के धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व को समझाया ।

स्तूपों की विभिन्न श्रेणियों की चर्चा करते हुए शारीरिक स्तूपों के बारे में बताया, जिनका निर्माण भगवान बुद्ध के शारीरिक अवशेषों के ऊपर किया जाता था। विभिन्न कालखंडों पर हुई चर्चा चर्चा में बताया कि भारत में स्तूप आर्किटेक्चर का विकास विभिन्न कालखंडों और परंपराओं के प्रभाव से हुआ ।

मौर्यकाल के साथ इंडो-ग्रीक, इंडो-सिथियन कला ने भी बौद्ध आर्किटेक्चर को प्रभावित किया। इन परंपराओं के कोऑर्डिनेशन से भारतीय बौद्ध आर्किटेक्चर को विशेष स्वरूप मिला। महाराष्ट्र के नालासोपारा स्थित स्तूप का उदाहरण देते हुए डॉ.

यादव ने प्राचीन ईंट निर्मित स्मारकों के संरक्षण में आने वाली चुनौतियों और संरचनात्मक समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने स्मारकों के संरक्षण में वैज्ञानिक तकनीकों और सही संरक्षण प्रक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया। ऑनलाइन - ऑफलाइन लोग हुए शामिल कार्यक्रम में निदेशक रेनू द्विवेदी ने अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया ।

इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने ऑफलाइन और 50 से अधिक ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। डाटा और ग्राफिक्स के माध्यम से पूरी प्रेजेंटेशन दी गई, जिससे मौजूद लोगों को भारतीय बौद्ध आर्किटेक्चर, स्तूपों के ऐतिहासिक विकास और उनके संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में आसानी हुई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।