अपराध

लखनऊ :राधा हत्याकांड का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,हुआ गिरफ्तार।||Lucknow:The criminal wanted in the Radha murder case was injured in a police encounter and arrested.||

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

लखनऊ : राधा हत्याकांड का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,हुआ गिरफ्तार। दो टूक : लखनऊ थाना कृष्णानगर क्षेत्र में महिला राधा की नृशंस हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार : DCP साउथ जोन मो०मुश्ताक ने जानकारी देते हुए बताया कि- 15 सितंबर 2026 की रात नारायणपुरी निवासी राधा की ईंट-पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में कृष्णानगर थाने पर मुकदमा संख्या 00391/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी दक्षिणी ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था।

●CCTV से खुला सुराग, पुलिस ने बिछाया जाल: जांच टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 150 से 170 CCTV कैमरों की फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा आरोपी: पुलिस के मुताबिक 28/29 सितंबर की रात डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग, विजयनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर वह भागने लगा और असंतुलित होकर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम नदौहा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार भोला राधा हत्याकांड में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ●तमंचा और कारतूस समेत स्कूटी बरामद :- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करने का दावा किया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी को उपचार के लिए लोकबन्धु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। ●गिरफ्तार आरोपी:- मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश की पहचान भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम नदौहा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, उम्र करीब 22 वर्ष। पुलिस के अनुसार उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

राधा हत्याकांड मामले मे फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही था। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। ●DCP साउथ जोन- मो० मुश्ताक की बइट--

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।