व्यापार

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बड़ी संख्या में मिले क्षेत्रवासी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बड़ी संख्या में मिले क्षेत्रवासी

लखनऊ में रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के लखनऊ प्रवास के दौरान शनिवार को विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संगठनों की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस दौरान लखनऊ में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों के लिए रक्षामंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।रक्षामंत्री से मुलाकात करने वालों नवनियुक्त मोर्चा में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना साहू, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कुंदन गौतम, किसान मोर्चा जितेंद्र सिंह, समाजसेवी हर्षवर्धन अग्रवाल, एमपी सिंह, श्रुति सिंह, पंकज अवस्थी, उत्तराखंड महापरिषद के शिष्टमंडल से भारत सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा के राज कश्यप तथा विधायक योगेश शुक्ला के साथ आए क्षेत्रवासी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त चौक सर्राफा एसोसिएशन एवं जैन समाज के कैलाशचंद जैन, ऐशबाग रामलीला समिति के पदाधिकारी, क्षत्रिय राजपूत सभा के रामकुमार वर्मा एवं संजय लोधी, टीम लखनऊ के मुर्तजा अली एवं प्रदीप सिंह बब्बू, अखिल भारतीय पाल समाज के आरडी पाल एवं विजय पाल, वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी, सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन के सरदार दिलप्रीत सिंह तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संदीप बंसल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने रक्षामंत्री से भेंट की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।