लखनऊ में रेड क्रॉस सोसाइटी को राज्यपाल ने किया सम्मानित:राजभवन में आयोजित हुआ वार्षिक आमसभा, आनंदी बेन पटेल ने सोसाइटी के काम कि सराहना किया
लखनऊ में रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक आमसभा (AGM) का आयोजन राजभवन में किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी को वर्ष 2025-26 में सम्पूर्ण गतिविधियों के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
सोसाइटी की ओर से कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता और आपदा प्रबंधन अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
राज्यपाल ने सेवा कार्यों कि सराहना किया कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपसभापति अमरनाथ मिश्र, सचिव रामानंद कटियार, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दिल्ली की संयुक्त सचिव बांसुरी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सदस्य मौजूद रहे।
रक्तदान से लेकर टीबी मरीजों की मदद लखनऊ रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा किया जाता है। इस दौरान राज्यपाल ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे आम जनता के हित में कार्यों कि सराहना किया। 1 वर्ष में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्य सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वर्ष 2025-26 में संस्था ने विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा के कार्य किए।
टीम की ओर से 297 यूनिट रक्तदान कराया गया। वहीं 486 टीबी रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई।उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत 8 पैटर्न मेंबर बनाए गए। जरूरतमंद 6 मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया। अस्पतालों को 50 व्हीलचेयर और 50 स्ट्रेचर दिए गए। सर्दी में कंबल और गर्म कपड़े बांटे जाते हैं ।
इसके अलावा दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 10 ट्राई साइकिल प्रदान की गईं।
📡 स्रोत: NewsData.io