देश

लखनऊ में सुबह से तेज धूप:दिन में बादल छाए रहने के साथ होगी बारिश, चिनहट व सीतापुर रोड़ पर सबसे अधिक बरसात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में सुबह से तेज धूप:दिन में बादल छाए रहने के साथ होगी बारिश, चिनहट व सीतापुर रोड़ पर सबसे अधिक बरसात

लखनऊ में देर शाम शुरू हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। आज सुबह से तेज चटक धूप निकली है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, रविवार देर शाम शहर के विभिन्न इलाकों में तेज बरसात दर्ज की गई।

इसमें चिनहट 51.5 मिमी, सीतापुर रोड 51 मिमी, काकोरी 46.5 मिमी, लखनऊ सदर 41.5 मिमी, राजभवन 23 मिमी व 1090 गोमतीनगर में 22.5 मिमी बारिश हुई है। इससे मानसून के दौरान बारिश का औसत सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। दिनभर पड़ी उमस रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी रही। दिन के समय कोई बारिश नहीं हुई। उमस दिनभर बनी रही। शाम के समय में तेज बरसात शुरू हो गई है। एक्टिव हुआ मानसून उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण लखनऊ और इसके आसपास के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर पूर्वी यूपी में जारी रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज और भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने के कारण फिलहाल तेज या भारी बारिश की संभावना काफी कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में उड़ीसा की तरफ बढ़ेगा, जिससे पूर्वी यूपी में मानसूनी गतिविधियां मजबूत बनी रहेंगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।