खेल

लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग:स्टार खिलाड़ियों को ऑक्शन में मिली ₹25 हजार की अधिकतम बोली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग:स्टार खिलाड़ियों को ऑक्शन में मिली ₹25 हजार की अधिकतम बोली

लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग (LWPL) की नीलामी में खिलाड़ियों की अधिकतम बोली 25 हजार लगी है। शुक्रवार को आयोजित इस ऑक्शन में स्टार और रेटिंग वाली महिला खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। नीलामी का शुभारंभ क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) के अध्यक्ष एवं लीग चेयरमैन डॉ नवनीत सहगल, सचिव केएम खान, कमिश्नर एसपी मिश्रा और डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बढ़ाया गया पर्स, लॉटरी से तय हुईं खिलाड़ी शुरुआत में फ्रेंचाइजियों का पर्स 2 लाख रुपये रखा गया था, जिसे चेयरमैन डॉ.

नवनीत सहगल ने बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया। टॉप रेटिंग खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹10,000 और अधिकतम बोली ₹25,000 तय थी। लगभग दो दर्जन खिलाड़ियों के लिए सभी टीमों ने ₹25,000 की अधिकतम बोली लगा दी। एक ही खिलाड़ी के लिए समान बोली लगने पर लॉटरी निकाली गई और विजेता टीम को खिलाड़ी सौंपा गया।

नॉन-रेटेड खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹3,000 और अधिकतम बोली ₹5,000 रखी गई। लखनऊ नवाबी क्वीन्स (6 खिलाड़ी) अरोमा त्यागी (₹24.5 हजार), प्रियांशी पाण्डेय, अन्वेषा चटर्जी, सना खान, अरीशा मुस्तफा (सभी ऑलराउंडर) और शशिबाला (बाएं हाथ की बल्लेबाज) आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स (6 खिलाड़ी): प्रियांशी यादव, अनुष्का श्रीवास्तव (दोनों ऑलराउंडर), चांदनी शर्मा, अविका जैन (स्पिनर), आकांक्षा सिंह (बल्लेबाज) और भूमिका (तेज गेंदबाज)।

फोर स्क्वायर लखनऊ वारियर्स (5 खिलाड़ी): शिल्पी यादव, पीशा गुप्ता (स्पिनर), संध्या यादव, तान्या सिंह (ऑलराउंडर) और अपेक्षा मणि त्रिपाठी (बल्लेबाज)। लखनऊ शेरनीज (4 खिलाड़ी): अंशु तिवारी, संध्या क्षेत्री (दोनों ऑलराउंडर), आयुषी श्रीवास्तव (बल्लेबाज) और अक्शा खान (गेंदबाज)। सेज फाल्कन (3 खिलाड़ी): आरजू, सोनाली (दोनों ऑलराउंडर) और शर्गुन यादव (बल्लेबाज)।

रहीमाबाद रॉयल्स (2 खिलाड़ी): काजल टमटा (फिरकी गेंदबाज) और धुन पिमोली (विकेटकीपर)।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।