अपराध

लखीमपुर में नदी में नाव पलटने से दो लोग लापता:घास काटकर लौटते समय हादसा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखीमपुर में नदी में नाव पलटने से दो लोग लापता:घास काटकर लौटते समय हादसा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

लखीमपुर खीरी में एक नाव पलटने से दो लोग लापता हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे चार ग्रामीण नदी पार कर खेतों में घास काटने गए थे। लौटते समय नाव पलट गई। हादसे में दो लोग लापता हो गए, जबकि 2 लोग सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और परिजन नदी की किनारे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना।

पुलिस और प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। पूरी घटना जिला मुख्यालय से 80 किलो मीटर दूर तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के मोहाना नदी में हुई है। अब जानिए पूरी घटना...

बाबा पुरवा निवासी राम कुमार पुत्र रंजीत कुमार (21) ने बताया कि शुकवार सुबह 09 बजे अपने पिता रंजीत (40) और गांव के बलराम (35),अशोक (25) के साथ अपने खेत में खाद डालने गए थे। वहीं मवेशियों के लिए हम लोगों ने चारा काटा। काटने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे नाव पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

लौटते समय नांव नदी के तेज धार में फंस गई। मौके पर रामकुमार, अशोक ने तैर कर जान बचा ली है। लेकिन रामकुमार के पिता रंजीत और बलराम को तैरना न आने के कारण नदी के तेज बहाव में डूब गए। प्रशासन की ओर से तलाश के लिए कोई ठोस कदम नहीं रामकुमार और अशोक ने दोनों लोगों को डूबता देख शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जबकि तहसील प्रशासन की टीम लगभग दो घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे पहुंची।

ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम पर पहुंचे मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम यदुवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी।

हालांकि, ग्रामीणों के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम करीब साढ़े चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक दोनों लापता लोगों का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ को बुलाया गया है।

टीम द्वारा नदी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और सभी को दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।