लखीमपुरः दबंगों नें खेत पर किया कब्जा, न्याय मांगनें 7वीं बार नंगे पैर 55 किमी चलकर डीएम कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति, कानूनगो पर लगाया आरोप

लखीमपुर जिले के धौरहरा तहसील क्षेत्र के ढखिनिया गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपति उषा देवी और विनोद 55 किलोमीटर नंगे पैर चलकर करीब सातवीं बार डीएम कार्यालय लखीमपुर पहुंचे. उनका आरोप है कि दबंगों ने उनकी एक बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है.
अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए लगातार तहसील से लेकर डीएम कार्यालय तक शिकायत कर रहे हैं, परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi