लखीमपुरः कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले? शारदा नदी कटान में समा गई 3 एकड़ धान की फसल, बिजुआ ब्लॉक के किसान परेशान

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हुआ. बिजुआ ब्लॉक में किसानों की फसलें नदी में समा रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है. शारदा नदी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों के फसल को तबाह करने आ गई है.
जिस फसल से किसान अपने भविष्य को संवारने की आस लगाए रहते हैं वह आंखों के सामनें ही नदी में समा जाती है और किसान कुछ नहीं कर पाता है. नदी की तेज धार खेतों की जमीन को लगातार अपने आगोश में ले रही है.
📡 स्रोत: News18 Hindi