मनोरंजन

लाखोटिया भजन संध्या में पुष्कर की मानसी आईं प्रथम:भांग तेरी शिवनाथ गाने वाले जितेन्द्र राव आए द्वितीय, रंगीला शंभू... गायक हार्दिक ने पाया तीसरा स्थान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाखोटिया भजन संध्या में पुष्कर की मानसी आईं प्रथम:भांग तेरी शिवनाथ गाने वाले जितेन्द्र राव आए द्वितीय, रंगीला शंभू... गायक हार्दिक ने पाया तीसरा स्थान

सावन के अंतिम सोमवार पर पाली के लाखोटिया गार्डन में ‘एक शाम लाखोटिया महादेव के नाम’ राज्य स्तरीय भजन संध्या में भक्ति और संगीत का रंग देर रात तक जमा रहा। प्रदेशभर से आए 50 से ज्यादा भजन कलाकारों ने शिव वंदना और भजनों की प्रस्तुति दी, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता पंडाल में पहुंचे और सुबह तक डटे रहे।

प्रतियोगिता में पुष्कर की मानसी पाराशर ने क्लासिकल अंदाज में शिव स्तुति प्रस्तुत कर 96 अंक के साथ पहला पुरस्कार जीता, जबकि जितेंद्र राव मेवाड़ दूसरे और अजमेर के हार्दिक थारूका तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान 50 हजार से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भजन संध्या का लाइव प्रसारण देखा। देखें ...

कार्यक्रम की तस्वीरें पुष्कर की मानसी पाराशर ने जीता पहला पुरस्कार भजन संध्या में पुष्कर से आई मानसी पाराशर ने पहला पुरस्कार जीता। उन्होंने क्लासिकल स्टाइल में सुर-ताल के साथ शिव स्तुति प्रस्तुत की, जिसे श्रोताओं के साथ निर्णायक मंडल ने भी पसंद किया। उन्हें निर्णायकों ने 96 अंक दिए।

सुरीली आवाज में ‘भाग तेरी शिवनाथ...’ जैसा मनमोहक भजन गाकर श्रोताओं का मन मोहने वाले जितेन्द्र राव मेवाड़ ने दूसरा पुरस्कार जीता। उन्हें निर्णायकों ने 74 अंक दिए। तीसरा पुरस्कार अजमेर के भजन गायक हार्दिक थारूका ने जीता। उन्होंने ‘रंगीला शंभू’ भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। उन्हें 65 अंक मिले।

हेमेन्द्रसिंह और बाल कलाकार रक्षिता को सांत्वना पुरस्कार पाली जिले के भाकरीवाला गांव निवासी हेमेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने ‘हठ मत कर पार्वती...’ भजन प्रस्तुत किया। वहीं सोजत सिटी की बाल कलाकार रक्षिता नाथ रावल ने ‘भोले बाबा तेरे दरबार में...’ भजन गाया। दोनों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह कलाकारों को पुरस्कृत किया। भजन संध्या में निर्णायक की भूमिका भजन गायक हेमराज गोयल, घनश्यामदत्त राठी और मनोरहसिंह राजपुरोहित ने निभाई। सात साल की रूकमा ने बांधा समां भजन संध्या की शुरुआत फेमस मांड गायिका गवरी देवी राव की सात साल की पोती रूकमा राव ने अपने दादा के साथ की।

उन्होंने ‘जियो रे घणा वर...’ भजन गाकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद राहुल कंडारा ने ‘भोलेनाथ तेरी महिमा...’, प्रियांशु पंवार ने ‘छाप तिलक सब छीन...’, विशाल परमार ने ‘शंकर तेरी जटा में बहती है गंगा धारा...’ और रूद्र सिंह रावणा ने शिव तांडव ्रस्तुत किया।

सेलिब्रिटी कलाकार महावीर सांखला ने ‘भोले बाबा थारो नांदियो...’ गाकर खूब तालियां बटोरीं।

गणपति, गुरु और भवानी वंदना से हुई शुरुआत इससे पहले भजन गायक गौरव मोठिया ने ‘गणपति वंदना तेरी जय जय हो गणेश...’, हरि बीकानेरी ने ‘गुरु वंदना सतगुरु आविया रे...’, हेमराज गोयल ने ‘भवानी वंदना जगदम्बा मारी अर्ज सुनो...’, जसवीर सिसोदिया ने ‘शिव वंदना है कैलाश के निवासी...’ और मानसी पाराशर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 50 हजार से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा लाइव भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे।

वहीं 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने सोशल मीडिया पर लाइव भक्ति संध्या देखी। मेले का उद्घाटन गुड़ा जेतसिंह के सीरवी परिवार के ढलाराम, हीरालाल और भंवरलाल राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जोधपुर जिला सेशन कोर्ट के न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा, लोकेश सोनी, हेमंत सोनी और मेला मंडल के लाभार्थी परिवार रहे।

मंच संचालन ओम आचार्य ने किया। कांवड़ लाने वालों समेत भामाशाहों और कलाकारों का सम्मान कार्यक्रम में हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने वाले रंजना शर्मा, वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल में चीन में प्रतिनिधित्व करने वाली अरुणिमा जैतावत सहित कई भामाशाहों और भजन कलाकारों का सम्मान किया गया।

भजन संध्या के दौरान व्यवस्था में संस्थापक अध्यक्ष नेमीचंद देवड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह कर्णावत, मेला संयोजक राकेश भाटी, लक्ष्मण पंवार, माणकचंद पंवार, ललित पंवार, प्रबंधक अनिल गुप्ता, गोविंद सिंह राजपुरोहित, सूरजमल पंवार, राकेश पुरी, निर्मल भाटी, चंद्रप्रकाश बोराणा, भागचंद मेवाड़ा आदि सहयोग कर रहे थे।

लाखोटिया गार्डन में लगा मेला शाम को लाखोटिया गार्डन में मेला भी भरा। लोगों ने लाखोटिया महादेव के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मेले में लगे विभिन्न तरह के झूलों का बच्चों ने आनंद लिया। कई शहरवासी अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आए। मेले में इतनी भीड़ रही कि कई जगह पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात नजर आए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।