लक्ष्मीपति कॉलेज में ‘शुभारंभ 2026’ का भव्य आयोजन संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, खजूरीकला, भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ ‘शुभारंभ 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस श्री मनीष कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि आईपीएस श्री राकेश कुमार सागर रहे।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन श्री ओ.पी. बंसल ने की,साथ ही संस्थान के सीईओ डॉ. संजय बंसल,प्राचार्य डा जे पी माकवे सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनका परिचय प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटक एवं ड्रामा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में श्री अर्पित सोनी, डायरेक्टर, Robonots India Private Limited ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी कौशल विकसित करने तथा बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कॉमर्स विभागाध्यक्ष डा रेणु शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।