लक्ष्मीपति में रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भोपाल के डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा Techfest, IIT Bombay के सहयोग से रोबोटिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, उभरती हुई तकनीकों तथा उनके व्यावहारिक एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना था।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, आधुनिक तकनीकी अवधारणाओं एवं उनके वास्तविक जीवन में उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को प्रायोगिक एवं उद्योग-केंद्रित ज्ञान से अवगत कराया गया, जिससे उनमें तकनीकी कौशल, नवाचार एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माइनिंग डायरेक्टर इंजीनियर एस.के. बंसल, सीइओ डॉ. संजय बंसल एवं लक्ष्मीपति कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. जे.पी. माकवे की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन श्री अर्पित सोनी, डायरेक्टर, Robonuts India ने विद्यार्थियों के साथ रोबोटिक्स एवं संबंधित तकनीकों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं नवाचार के महत्व के बारे में बताया तथा रोबोटिक्स के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं Institute Outreach Manager श्री विकास केशरवानी ने कार्यशाला के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम की गतिविधियों के समुचित समन्वय एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रोबोटिक्स वह विज्ञान और इंजीनियरिंग है जिसमें स्वचालित मशीनों का निर्माण और प्रोग्रामिंग शामिल है। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को रोबोटिक प्रणालियों की मूलभूत अवधारणाएँ और उनके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे छात्रों को उभरती तकनीकों के प्रति जागरूकता मिलती है और वे भविष्य के उद्योगों में प्रतिस्पर्धी बनते हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि रोबोटिक शिक्षा से नवाचार बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय उद्योगों में दक्षता में सुधार होगा।