लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले में 11 आरोपियों की हिरासत बढ़ी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 01, नई दिल्ली: लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने NIA की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।
10 नवंबर 2025 को हुए दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA ने पिछले महीने 75,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। NIA ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था, जो आत्मघाती हमलावर था और धमाके में मारा गया। उसका नाम भी चार्जशीट में शामिल है।
NIA की चार्जशीट में उमर नबी के अलावा ज़मीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसीर बिलाल वानी (दानिश), डॉ. आदिल अहमद, यासिर अहमद डार, डॉ. मुजम्मिल शकील, आमिर राशिद अली, अहमद डार और शोएब के नाम शामिल हैं।इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।