खेल

लाल लहंगा-साड़ी में राधिका मर्चेंट का शानदार भरतनाट्यम, Viral Video ने मचाई धूम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लाल लहंगा-साड़ी में राधिका मर्चेंट का शानदार भरतनाट्यम, Viral Video ने मचाई धूम

मुंबई । Radhika Merchant Dance: अंबानी परिवार के गणेश उत्सव की भव्यता इस बार भी चर्चा में है। मुंबई स्थित अंटीलिया में गणपति बप्पा की स्थापना के दौरान परिवार के सदस्यों ने पूरे पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना की। इस बीच अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट अपनी खास भरतनाट्यम प्रस्तुति को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भगवान गणेश को समर्पित भक्ति गीत ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं। उनकी प्रस्तुति में शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती के साथ भक्ति का भाव भी देखने को मिल रहा है। भरतनाट्यम से राधिका ने किया गणपति बप्पा को नमन गणेश चतुर्थी के अवसर पर राधिका मर्चेंट ने पारंपरिक नृत्य के जरिए भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

वायरल वीडियो में उनके क्लासिकल डांस के स्टेप्स, भाव-भंगिमाएं और प्रस्तुति का अंदाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। राधिका की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनकी डांसिंग स्किल और पारंपरिक अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है। लाल लहंगा-साड़ी में दिखा राधिका का शाही अंदाज भरतनाट्यम परफॉर्मेंस के दौरान राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं।

उन्होंने लाल रंग की लहंगा-साड़ी पहनी थी, जिस पर बारीक कढ़ाई और खूबसूरत डिजाइन दिखाई दे रही थी। इसके साथ उन्होंने हैवी एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज कैरी किया। माथे पर माथा पट्टी, बालों में गजरा और पारंपरिक ज्वेलरी ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। नेकलेस, झुमके और चूड़ियों के साथ राधिका का पूरा लुक गणेश उत्सव की थीम के अनुरूप नजर आया।

अंटीलिया में हुआ ‘एंटीलिया चा राजा’ का भव्य स्वागत अंबानी परिवार ने 13 सितंबर की शाम अंटीलिया में गणपति बप्पा की स्थापना की। परिवार के गणपति को प्यार से ‘एंटीलिया चा राजा’ कहा जाता है। गणपति स्थापना के दौरान नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूजा और पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लिया।

इस दौरान सामने आए वीडियो में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ढोल की धुन पर नृत्य करती भी नजर आईं। गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान फूलों की बारिश ने पूरे माहौल को और खास बना दिया। बॉलीवुड सितारों ने भी किए गणपति बप्पा के दर्शन अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।

14 सितंबर को कई सेलिब्रिटीज अंटीलिया पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सलमान खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और काजोल सहित कई सितारे नजर आए। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे।

जुलाई 2024 में हुई थी अनंत अंबानी और राधिका की शादी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने जुलाई 2024 में शादी की थी। इस शादी को देश की सबसे चर्चित और भव्य शादियों में गिना गया। विवाह समारोह से पहले आयोजित कार्यक्रमों में भी देश और विदेश की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद भी राधिका मर्चेंट लगातार अपने फैशन सेंस, पारंपरिक लुक और अंबानी परिवार के खास आयोजनों में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं।

अब गणेश उत्सव में उनकी भरतनाट्यम प्रस्तुति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।