लापता नाबालिग अशोकनगर में मिली:21 साल का युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने अशोकनगर से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। किशोरी के परिजनों ने 16 अगस्त को उसके घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट बहादुरपुर थाने में दर्ज कराई थी।
परिजनों ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने टीम बनाकर तलाश शुरू की पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी मुंगावली सनम बी.
खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव ने पुलिस टीम बनाई। तलाश के दौरान पुलिस ने किशोरी को अशोकनगर से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कुरवाई थाना क्षेत्र के दांगी कुम्हरिया निवासी 21 वर्षीय जुझहार सिंह आदिवासी को गिरफ्तार किया गया।
युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में बहादुरपुर थाना पुलिस के साथ अशोकनगर साइबर सेल की टीम की भी भूमिका रही।
📡 स्रोत: NewsData.io