जब लारा ने कहा धोनी खेला तो छोड़ दूंगा मैदान, शर्त सुनकर सदमें में आ गए दोनों अंपायर, राहुल द्रविड़ नहीं होते तो हो जाता बवाल

cricket controversey: साल 2006 का एंटीगा टेस्ट मैच क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाज़ी के साथ-साथ एक ऐसे हाई-वोल्टेज ड्रामे के लिए याद है, जिसने खेल भावना और अंपायरिंग के नियमों पर बड़ी बहस छेड़ दी थी. मैदान पर हमेशा शांत और मुस्कुराते रहने वाले महान बल्लेबाज़ और विंडीज कप्तान ब्रायन लारा उस दिन इस कदर ग़ुस्से में आ गए थे कि उन्होंने मैच को बीच में ही रोकने और मैदान छोड़ने तक की धमकी दे डाली थी.
📡 स्रोत: NewsData.io